मथुरा: नगर निगम ने प्रतिबंधित क्षेत्र में चल रही 11 मीट की दुकानों को नोटिस देकर कराया बंद पता बदलकर कर रहे थे कारोबार
खाद विभाग एवं नगर निगम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 मीट की दुकानों को नोटिस देकर बंद कर दिया है।दुकानों का पंजीकरण रद्द होने पर श्री कृष्णा जन्म स्थान एवं ईदगाह का केस लड़ रहे दिनेश शर्मा ने प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई का स्वागत किया कहा कि ब्रज क्षेत्र में मीट मांस की बिक्री पर पूर्णत प्रतिबंध लगना चाहिए 11 दुकानों से काम नहीं चलेगा।