भिंड नगर: जामना रोड पर कुकर का ढक्कन खोलते ही झुलसा 10 वर्षीय मासूम, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
भिंड शहर के जमना रोड निवासी 10 वर्षीय शनि गोयल रसोई में बन रहे चावल का कुकर खोलने के दौरान गर्म भाप और उबलते पानी की चपेट में आकर झुलस गया। हादसा उस समय हुआ जब बच्चे ने कुकर का ढक्कन खोलने का प्रयास किया।बच्चे के झुलसते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।