नगर पंचायत बड़हलगंज व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान के तहत आयोजित संचारी रोग उन्मूलन चिकित्सा कैम्प में 73 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। गुरुवार को उपनगर के तिलक नगर में आयोजित संचारी रोग उन्मूलन चिकित्सा कैम्प का शुभारंभ चेयरमैन प्रीति उमर ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार सभी नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवा दे रही।