औरैया: दिबियापुर थाना क्षेत्र के बेला रोड पर तेज रफ्तार दो बाईकों में हुई जोरदार टक्कर,चार लोग घायल
दिबियापुर थाना क्षेत्र के बेला रोड पर तेज रफ्तार दो बाईकों में हुई जोरदार टक्कर से चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिव्यापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।