औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहूली में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चिरहूली में दो पक्ष में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और जांच करने में जुट गई। फिलहाल अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं हो सकी है कि मारपीट किस कारण से हुई। वीडियो के माध्यम से देख सकते हैं कि किस प्रकार से दो पक्ष में मारपीट होती हुई दिखाई दे रही है।