बाड़मेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे बाड़मेर, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुई अगवानी
Barmer, Barmer | Feb 21, 2024 प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार को बाड़मेर पहुंचे। यहां उतरलाई एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को दोपहर 1:15 बजे विशेष वायुयान से उत्तरलाई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका सर्वप्रथम गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया गया।