बाड़मेर: मिठड़ा गांव के ग्रामीणों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर पानी की किल्लत को लेकर कलेक्टर निशांत जैन को सौंपा ज्ञापन
Barmer, Barmer | Feb 20, 2024 बाड़मेर जिले के मिठड़ा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर पानी की किल्लत को लेकर बाड़मेर कलेक्टर निशांत जैन को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों के अनुसार लंबे समय से गांव में पानी की समस्या है। ग्रामीणों को खरीद कर पानी लेना पड़ रहा है।