बाड़मेर: चेतन सर्किल मारूड़ी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत, मामला दर्ज कर परिजनों को सुपुर्द किया गया शव
Barmer, Barmer | Feb 20, 2024 चेतन सर्किल मारूड़ी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।