चंदवारा: चंदवारा में केशर प्लांट चोरी कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चंदवारा थाना क्षेत्र में केशर प्लांट से हुई चोरी मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार मंगलवार को 11 बजे किया है। पुलिस के अनुसार 14 जून की रात केशर प्लांट एवं कार्यालय से मशीनरी के पार्ट्स, इन्वर्टर और नगद राशि की चोरी हुई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई।