सफीपुर: माखी थाना क्षेत्र में 2 बहनों के बीच हुए विवाद में बड़ी बहन ने फांसी लगाकर जान देने का किया प्रयास, जिला अस्पताल रेफर
Safipur, Unnao | Mar 9, 2024 माखी थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनों के बीच विवाद हो गया। मौका देख बड़ी बहन ने फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने फांसी के फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।