हरदोई: नई व्यवस्था के तहत सिनेमा चौराहे के दोनों क्रॉस बंद किए गए, CO और ट्रैफिक इंचार्ज ने संभाली कमान
Hardoi, Hardoi | Nov 26, 2025 यातायात व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से नई व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत सिनेमा चौराहे के दोनों क्रॉस जिससे ट्रैफिक क्रमशः धर्मशाला रोड और सदर बाजार रोड की तरफ मुड़ता था को बन्द किया गया है।अब धर्मशाला रोड से आने वाले वाहनों को सोल्जर बोर्ड से टर्न लेना पड़ेगा।सीओ यातायात अनुज मिश्रा और ट्रैफिक इंचार्ज प्रमोद यादव मोर्चा संभाला हुआ है।