आमस के महुआवां उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार की सुबह 9 बजे राजगीर, नालंदा, पावापुरी व गेहेलौर घाटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि इस परिभ्रमण में नींव व इंटर के करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने ऐतिहासिक स्थलों के महत्व की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। छात्र-छात्राओं ने बाबा दशरथ मांझी