मांगरौल: कालीसिंध नदी के तट पर स्थित बडौद महादेव मंदिर का सौन्दर्यकरण कार्य पूर्ण कराने को लेकर लोगों ने अधिकारियों से मांग की
Mangrol, Baran | Aug 6, 2024 सीसवाली से 4 किमी दूर कालीसिंध नदी तट पर स्थित प्राचीन बडौद महादेव मंदिर पर पर्यटन विभाग एवं डीएमएफटी योजनान्तर्गत होने वाले सौन्दर्यकरण एवं विकास कार्यो की समाप्ति तिथि के बाद तक भी अभी तक कोई विकास एवं सौन्दर्यकरण कार्य शुरू नहीं हुए जबकि पर्यटन विभाग द्वारा 114.40 लाख रुपये महादेव परिसर के लिए स्वीकृत करें थे।इसी को लेकर लोगों ने अधिकारियों से मांग की