धामपुर: अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव जटपुरा में बाइक की टक्कर में घायल हुए व्यक्ति की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस
Dhampur, Bijnor | Jun 30, 2026 मंगलवार की अपराह्न करीब 3:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव जटपुरा निवासी अंचल कुमार बाइक से जा रहे थे।टंकी के पास अन्य एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया।जिसमें अंचल कुमार घायल हो गए। जसपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।