माधौगढ़: माधौगढ़ नगर से रसल वाईपर सर्प का रेस्क्यू वन विभाग की टीम ने किया
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के माधौगढ़ नगर से संदीप के घर के पास से वन विभाग की टीम ने रसल वाईपर सर्प का रेस्क्यू किया है,रेस्क्यू कर उसको जंगल में छोड़ दिया है,दिन सोमवार समय 4 बजे रेस्क्यू किया और 5 बजे जंगल में छोड़ दिया गया,बतादे की संदीप के द्वारा वन विभाग को जानकारी दी गई,वन क्षेत्राधिकारी रंजीत सिंह के दिशा निर्देश पर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया है।