सांगानेर: झाग बगरू सड़क मार्ग पर बाइक सवार पिता-पुत्री को जेसीबी ने रोंदा, पिता और 6 साल की बेटी की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
बगरू सड़क मार्ग पर एक बाइक सवार दंपति और पुत्री को एक जेसीबी ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के इलाके में चीख पुकार मच गई। वहीं घटना के बाद जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया और स्थानीय लोगों ने एक्सीडेंट की सूचना मौजमाबाद थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया।