अकबरपुर: अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रुरा थाना क्षेत्र के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं युवक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया और रो रोकर बुरा हाल हो गया।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक धीरेन्द्र कमल पुत्र छुन्नू कमल, 35 वर्ष रायपुरवा गांव का है।