मैहर: मैहर में कांग्रेस को झटका, ओ.पी. गौतम भाजपा में शामिल
मैहर वि.स.क्षेत्र में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा, जब ग्रा. पं.करैया बिजुरिया के पूर्व सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओ.पी. गौतम अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ओ.पी. गौतम ने कहा उन्हों ने विकाश कार्यों से प्रभावित हो यह निर्णय लिया हैं।