रहटगांव: रहटगांव व जिले के किसानों के लिए खुशखबरी, अब सेटेलाइट तकनीक से होगी स्मार्ट खेती
रहटगांव सहित हरदा जिले के किसानों को अब आधुनिक तकनीक से खेती करने की नई दिशा मिल रही है। मिशन हैप्पी हरदा के तहत आयोजित विशेष कार्यशाला में इसरो के वैज्ञानिक शशिकांत ए. शर्मा ने किसानों और युवाओं को सेटेलाइट तकनीक और डिजिटल खेती के बारे में जानकारी दी।