सादाबाद: सुजिया नहर के किनारे निकला 10 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
सादाबाद क्षेत्र में अक्सर कर विशालकाय अजगर निकलने की घटनाये सामने आती रहती हैं। पिछले 1 महीने में 6 से अधिक अजगर निकलने की घटनाएं सामने आई है। सुजिया नहर के पास एक 10 फीट लंबा अजगर निकल आया जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम के द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू कर अजगर को अपने साथ ले गए और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है।