बालाघाट: बालाघाट में 205 फीट हनुमान प्रतिमा निर्माण को संतों का आशीर्वाद मिला, जगद्गुरु रामभद्राचार्य से की भेंट
बालाघाट जिले के भरवेली क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर स्थित सिद्धपीठ विष्णुधाम मंदिर में प्रस्तावित 205 फीट ऊँची भगवान श्री हनुमान जी की भव्य प्रतिमा एवं मंदिर निर्माण के महा संकल्प को संतों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। मंदिर समिति के सदस्यों ने पवित्र नगरी चित्रकूट स्थित श्री तुलसी पीठ सेवा न्यास पहुँचकर जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी से सौजन्य भेंट की।