नूरसराय: बृजपुर फोर लेन पर सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल
नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित बृजपुर फोर लेन पर मंगलवार 1:30 के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बनवारी पुर मोड़ निवासी रामप्रवेश पासवान के पुत्र राजनंदन पासवान के रूप में की गई है। वहीं घायल व्यक्ति का नाम कैलाश पासवान बताया जा रहा