पन्ना: जंगलों की आग अब आसमान से बुझेगी! देश में पहली बार 'ड्रोन एयर-फायर फाइटिंग' का सफल धमाका
Panna, Panna | May 10, 2026 वन संरक्षण में आज भारत ने इतिहास रच दिया है! मध्य प्रदेश के पन्ना में देश का पहला सफल 'एरियल फायर फाइटिंग' परीक्षण किया गया। अब दुर्गम जंगलों की आग बुझाने के लिए वनकर्मी अकेले नहीं, बल्कि हाई-टेक ड्रोन्स तकनीक उनके साथ होगी। दक्षिण पन्ना वनमण्डल और SFRI के इस साझा प्रयोग में आसमान से 'मोनो अमोनियम फॉस्फेट' का छिड़काव कर भीषण लपटों पर पल भर में काबू पाया गया