ग्राम रक्षा दल की एक टीम ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से तारापुर प्रखंड के लखनपुर स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ग्राम रक्षा दल के जिला अध्यक्ष सुल्तानगंज निवासी पिंटू कुमार ने किया। पिंटू कुमार की अध्यक्षता में दर्जनों ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी विभिन्न समस्याओं