सिलवानी: पड़रिया कला पंचायत में लाखों का फर्जीवाड़ा: कागजों में सड़क, नाली, ज़मीन गायब, पंचायत दर्पण पोर्टल पर सवाल
ग्राम पंचायत पड़रिया कला के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम डुंगरिया खुर्द आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। आजादी के 78 वर्ष बाद भी यहां तक पक्की सड़क नहीं पहुंच पाई हैं जिससे ग्रामीणों का जीवन कठिन बना हुआ है। प्रशासनिक अधिकारियों की कथित लापरवाही के चलते ग्रामीण नरकीय जीवन जीने को मजवूर हो रहे हैं।