कटंगी: गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में अचानक से हुआ फेरबदल, कटंगी में जिला पंचायत अध्यक्ष करेंगे ध्वजारोहण
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर कटंगी के गांधी चौक में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में अचानक से बड़ा फेरबदल किया गया है। वर्षों पुरानी परंपरा को बदलते हुए शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष कटंगी में ध्वजारोहण करेंगे। गौरतलब है कि इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से नगर परिषद और जनपद पंचायत कटंगी पहले ही आमंत्रण पत्र वितरित कर चुके हैं।