कानपुर: एचबीटीयू के शताब्दी सभागार में डीएम की अध्यक्षता में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन, दिए गए निर्देश
एचबीटीयू के शताब्दी सभागार में बुधवार 12.30 बजे डीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्र निकालने और दो गवाहों की मौजूदगी में पैकेट खोलने का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों और मजिस्ट्रेटों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए।