केरेडारी: तालाब में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
तालाब में डूबने से मासूम की मौत, परिजनों में मचा कोहराम प्रखंड के पेटो पंचायत स्थित बड़का आहारा तालाब को एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान तालाब के समीप रहने वाले आशेश्वर राम के पुत्र आर्यन कुमार उर्फ आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खेलते समय बच्चा किसी तरह तालाब में डूब गया।