आगरा: रावत पाड़ा अंतर्गत मनकामेश्वर गली में पोशाक के गोदाम में लगी भीषण आग,घटना के वीडियो वायरल,लाखों रुपए के नुकसान की आशंका
आगरा के मनकामेश्वर गली में मंगलवार दोपहर को एक पोशाक के गोदाम में भीषण आग लग गयी। गोदाम से धुआं उठता देख प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किन कारणों से लगी इसके कारण अभी स्पष्ट नही हुए हैं। लेकिन गोदाम मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ हैं।