बीसलपुर: बीसलपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात: लाइफ लाइन हॉस्पिटल में ब्लड बैंक का शुभारंभ, जरूरतमंदों को मिलेगा रक्त ।
बीसलपुर। नगर के लाइफ लाइन हॉस्पिटल में रविवार को ब्लड बैंक का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा ने फीता काटकर किया। ब्लड बैंक खुलने से क्षेत्र के हजारों जरूरतमंद मरीजों को अब समय रहते रक्त उपलब्ध हो सकेगा, जिससे गंभीर परिस्थितियों में लोगों को राहत मिलेगी