गुना नगर: पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर धूमधाम से मना वसंत उत्सव, धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ भंडारे का आयोजन
गुना में पुराना बस स्टैंड के पास पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर बसंत उत्सव धूमधाम से मनाया गया, बसंत उत्सव पर पशुपतिनाथ महादेव और भगवान राधा कृष्ण का अभिषेक किया गया, हवन यज्ञ कर माता सरस्वती की पूजन के साथ पूर्ण आहुति दी गई, बसंत उत्सव पर भंडारे का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की