गुना नगर: मानस भवन में बंगाली समाज ने मनाई वसंत पंचमी, व्रत रखकर विधि विधान से किया माता सरस्वती का पूजन
गुना के मानस भवन में बंगाली समाज द्वारा एकत्रित होकर सामूहिक रूप से बसंत पंचमी पर्व मनाया गया, मानस भवन में पिछले कई वर्षों से बंगाली समाज द्वारा बसंत पंचमी सौहार्द के साथ व्रत रखकर विधि विधान से पूजन कर मनाई जाती है, बसंत पंचमी पर बंगाली समाज के लोगों ने पारंपरिक तरीके से माता सरस्वती का पूजन कर मंगल कामनाएं की