बरेली: मौसम का ‘तूफानी यू-टर्न’! आंधी-बारिश ने गिराया पारा, गर्मी हुई फुर्र
बरेली में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूलभरी आंधी और बारिश से शहर का मौसम सुहावना हो गया। 40-50 किमी रफ्तार से चली हवाओं के बीच तापमान में करीब 10 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटे तक गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है।