मंदसौर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन से पहले सांसद और कलेक्टर अदिती गर्ग ने कालाखेत स्थित सोमयज्ञ स्थल का निरीक्षण किया
मंदसौर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर कालाखेत स्थित सोमयज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सभी जिलाधिकारी मौजूद थे। वही व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए।