भरतपुर: भरतपुर में मौसम ने ली करवट, आसमान में छाए बादल, बूंदाबांदी से मिली राहत, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज
भरतपुर जिले के कई इलाकों में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में घने और काले बादल छाए रहे, वहीं रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर भी जारी रहा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।