बिश्रामपुर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमृत शुक्ला की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृत शुक्ला की माता श्रीमती दिलराजी कुँवर का रविवार की शाम अचानक निधन हो गया। वे 105 वर्ष की थीं। यह दुखद घटना पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत डंडिला गांव में रविवार की शाम करीब 7 बजे हुई। स्वर्गीय दिलराजी कुँवर अपने सौम्य स्वभाव और पारिवारिक मूल्यों के लिए जानी जाती थीं। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई