हैदरगढ़: भिखरा गांव के निकट लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर ट्रेलर में पीछे से बेकाबू इनोवा ने मारी टक्कर, 4 की मौत, 3 घायल
हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के भिखरा गांव के पास सोमवार व मंगलवार की मध्यरात्रि करीब 2:50 बजे लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां एक ट्रेलर में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बेकाबू इनोवा टकरा गई। इस हादसे में इनोवा में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने राहत बचाव का कार्य शुरू किया और सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया।