धमतरी: रुद्री रोड पर हादसों का सिलसिला नहीं थम रहा, स्कूटी और बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
धमतरी के रुद्री रोड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। एक बार फिर रुद्री रोड खून से लाल हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के रुद्री रोड कर्मा चौक के पास आज बुधवार को स्कूटी और बाइक में आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में पुनीत राम सिन्हा नाम के व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे वरदान परमार्थ सेवा समिति के एंबुलेंस।