खुदीबेड़ा के दिनेश महतो के पिताजी के निधन पर पूर्व विधायक बबिता देवी उनके आवास पहुंची।आज दिन मंगलवार को समय लगभग 3 बजे कसमार प्रखंड अंतर्गत खुदीबेड़ा निवासी दिनेश महतो के पिताजी के निधन की सूचना पर उनके आवास पहुँच कर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।