रावतसर पुलिस ने अवैध देसी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस से गुरुवार को मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दौराने गस्त खोड़ा रोड पर अवैध 65 पव्वे देशी शराब सहित कृष्ण कुमार निवासी चक 15 - 16 के डब्ल्यू डी रावतसर को गिरफ्तार किया है पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।