कोतवाली नगर पुलिस ने गड़ई चकदिया से बुधवार सुबह 5 बजे मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों, अभिषेक और रंजीत को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में अभिषेक घायल हुआ है। इनके पास से लूटे गए मोबाइल, तमंचा, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई है। इन अभियुक्तों ने 10 जनवरी को वी-2 मॉल के पास एक महिला से लूट की थी।