आरा: जीरो माइल के समीप बस में करंट आने से महिला शिक्षिका घायल, आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Sep 26, 2025 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल व तेतरिया गांव के बीच साइड लेने के चक्कर में बस बिजली के संपर्क में आने से बस में आया करंट जिसमें महिला शिक्षीका उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के टंडवा गांव निवासी स्वर्गीय रामधारी चौरसिया की पुत्री संजू चौरसिया घायल हो गई घायल महिला शिक्षिका को शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया।