आरा: सकड्डी स्थित महावीर मंदिर के समीप रॉन्ग साइड से जा रहे ट्रैक्टर और सवारी से भरी ऑटो में टक्कर, चार जख्मी
Arrah, Bhojpur | Sep 26, 2025 आरा-पटना फोरलेन पर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी स्थित महावीर मंदिर के समीप गुरुवार की रात रॉन्ग साइड से जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर एवं सवारी से भरी ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो पर सवार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टक्कर इतना जबरदस्त था कि ऑटो का सामने के हिस्से के पचकड़े उड़ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के ही सहयोग से सभी को इ