सूरजपुर: माइन्स कॉलोनी बिश्रामपुर स्थित दीपक ऑटो रिपेयर गैरेज में भीषण आग, कई बाइकें जलकर हुईं खाक
बिश्रामपुर की माइन्स कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे दीपक ऑटो रिपेयर गैरेज में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि गैरेज में खड़ी कई बाइकें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की।