फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया में बारात लेकर नहीं आए लड़के वाले, लड़की के पिता ने मुकदमा कराया दर्ज
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करपिया के रहने वाले हरपाल ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया उसने अपनी पुत्री का विवाह रंजीत कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम धियारिया थाना जलालाबाद जिला शाहजहांपुर के साथ हिंदू रीति रिवाज से तय किया था तभी लड़के पक्ष के लोग दहेज में मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। नहीं देने पर बारात लेकर नहीं आए।