फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम मटैनिया बसावनपुर में दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम मटैनिया बसावनपुर की रहने वाली महिला महारानी देवी ने शुक्रवार समय लगभग शाम के 5:00 बजे थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की थी लेकिन थाना पुलिस से मामले में कई बार शिकायत कर चुकी है कार्रवाई नहीं होती है आपको बता दें पीड़िता ने आज फिर थाना पुलिस को शिकायत की प्रार्थना पत्र दिया है।