ईसागढ़: ध्यानपुर गांव में सीमांकन और कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला कब्जा, दबंग दे रहे धमकी
ध्यानपुर निवासी किसान रघुवीर जाटव ने शुक्रवार को दोपहर लगभग दो बजे अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दरवाजा खटखटाया है। किसान का आरोप है कि सीमांकन, कब्जामुक्ति और राजस्व न्यायालय के आदेश के बावजूद दबंग कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं हैं। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।