पीलीबंगा: पीलीबंगा कस्बे में खाली पड़ी फैक्ट्री स्थानीय लोगों के लिए बनी जी का जंजाल
पीलीबंगा कस्बे के पीरखाना इलाके में एक खाली पड़ी फैक्ट्री स्थानीय लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है। स्थानीय निवासियों ने आज रविवार को जानकारी देते हुए बताया की फैक्ट्री के दो कमरे नशेड़ियों की सुरक्षित शरणगाह बन चुके हैं। हालत यह है कि महिलाओं और बच्चों का गलियों से निकलना दुबर हो गया है। प्रशासन को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई