नानपारा: रूपईडीहा में विशाल भगवा बाइक रैली निकाली गई, संकट मोचन हनुमान मंदिर में हुआ भव्य प्रसाद वितरण
रुपईडीहा में श्री नव युवक कांवड़िया संघ, नानपारा के नेतृत्व में शनिवार को निकाली गई विशाल भगवा बाइक रैली का रुपईडीहा पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रैली शिवलाबाग, नानपारा से प्रारंभ होकर काली कुंड, स्टेशन रोड और नगर भ्रमण करते हुए रुपईडीहा पहुंची।रैली में बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवा ध्वजों के साथ शामिल हुए। "हर-हर महादेव" नारे लगे