जमालपुर: एनएच-80 पर वाहनों का दबाव बढ़ने से भीषण जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
मुंगेर में राष्ट्रीय राजमार्ग-80 (एनएच-80) पर इन दिनों लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के कारण जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। स्थिति यह है कि आए दिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों जाम में फंसे रहने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। जानकारी